राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश, झालावाड़ के अकलेरा में सर्वाधिक वर्षा हुई

Ads

राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश, झालावाड़ के अकलेरा में सर्वाधिक वर्षा हुई

  •  
  • Publish Date - June 26, 2026 / 12:40 PM IST,
    Updated On - June 26, 2026 / 12:40 PM IST

जयपुर, 26 जून (भाषा) राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि पश्चिमी राजस्थान के भी कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई। मौसम विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में सबसे अधिक 51 मिलीमीटर वर्षा झालावाड़ जिले के अकलेरा में दर्ज की गई।

विभाग के अनुसार, फलोदी में राज्य का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सबसे अधिक न्यूनतम तापमान भी 31.6 डिग्री सेल्सियस फलोदी में ही रिकॉर्ड किया गया।

राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस पिलानी में दर्ज किया गया।

भाषा बाकोलिया वैभव

वैभव