Ujjain Muharram Procession Car Blast : मोहर्रम जुलूस में कार ब्लास्ट पर गरमाई सियासत! BJP नेता का बड़ा बयान- ‘जिहादी मानसिकता’ वालों को नहीं बख्शेंगे

Ads

उज्जैन के बड़नगर में मोहर्रम जुलूस के दौरान हुए वाहन ब्लास्ट मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है। बीजेपी प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे ने घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले की जांच फिलहाल जारी है।

  •  
  • Publish Date - June 26, 2026 / 01:18 PM IST,
    Updated On - June 26, 2026 / 01:26 PM IST

Ujjain Muharram Procession Car Blast / Image Source : ibc24

HIGHLIGHTS
  • मोहर्रम जुलूस में वाहन ब्लास्ट के बाद सियासत तेज।
  • बीजेपी नेता गौरव रणदिवे ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
  • पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।

उज्जैन : Ujjain Muharram Procession Car Blast :  मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के बड़नगर में मोहर्रम के दौरान हुए वाहन ब्लास्ट मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। इस घटना पर बीजेपी प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस तरह की जिहादी मानसिकता का कृत्य करने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि कानून सभी के लिए समान है और दोषी चाहे किसी भी समुदाय का हो, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जिहादी मानसिकता को निपटने के लिए सक्षम है मध्यप्रदेश सरकार

रणदिवे ने कहा कि प्रदेश की शांति, सौहार्द और सामाजिक भाईचारे को बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ऐसी जिहादी मानसिकता से निपटने के लिए पूरी तरह सक्षम है और कानून-व्यवस्था से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि वाहन को किस तरह लटकाया गया, ब्लास्ट किन परिस्थितियों में हुआ और इसमें किसी विस्फोटक का इस्तेमाल हुआ या नहीं, यह जांच का विषय है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की हर एंगल से गंभीरता से जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

क्या है पूरा मामला ?

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले की बड़नगर तहसील में मोहर्रम जुलूस के दौरान एक कार को क्रेन से करीब 40 फीट ऊंचाई पर लटकाकर उसमें विस्फोट किया गया थ । MP Police Action Ujjain Car Explosionघटना का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। मामले में पुलिस ने विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Ujjain Muharram Procession Stunt जानकारी के अनुसार 24 जून की रात बड़नगर के अडान मोहल्ले से मोहर्रम का जुलूस निकाला गया था। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल थे। इसी दौरान एक पुरानी मारुति वैन को क्रेन की सहायता से हवा में लटकाया गया और उसके भीतर विस्फोट जैसी घटना को अंजाम दिया गया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए। प्रत्यक्षदर्शी वीडियो में विस्फोट से पहले कुछ लोग लाल झंडे लहराते दिखाई दे रहे हैं। वहीं कार पर “लो फिर आ गए” लिखा हुआ भी नजर आ रहा है।

“परवेज एडिट्स 2.0” से वीडियो साझा किए गए

बताया जा रहा है कि जुलूस का आयोजन शेरे अडान अखाड़ा बड़नगर द्वारा किया गया था। इंस्टाग्राम पर शेयर हुए कई वीडियो जिस इंस्टाग्राम आईडी “परवेज एडिट्स 2.0” से वीडियो साझा किए गए, उसमें कार विस्फोट के अलावा अन्य स्टंट और प्रदर्शन के वीडियो भी दिखाई दे रहे हैं। इसी तरह हुसैनी अखाड़ा शाहजलालपुरा के कार्यक्रमों से जुड़े कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं, जिनमें युवकों द्वारा विभिन्न करतब दिखाए जा रहे हैं।

इन्हें भी पढ़ें :