Modi Cabinet Reshuffle Latest News: धर्मेंद्र प्रधान और हरदीप सिंह पुरी की छुट्टी…राघव की होगी एंट्री? मोदी कैबिनेट में फेरबदल की अटकलों के बीच आई बड़ी खबर

Ads

Modi Cabinet Reshuffle Latest News: धर्मेंद्र प्रधान और हरदीप सिंह पुरी की छुट्टी...राघव की होगी एंट्री? मोदी कैबिनेट में फेरबदल की अटकलों के बीच आई बड़ी खबर

  •  
  • Publish Date - June 26, 2026 / 01:35 PM IST,
    Updated On - June 26, 2026 / 01:35 PM IST

Modi Cabinet Reshuffle Latest News: धर्मेंद्र प्रधान और हरदीप सिंह पुरी की छुट्टी...राघव की होगी एंट्री? मोदी कैबिनेट में फेरबदल की अटकलों के बीच आई बड़ी खबर / Image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • मोदी कैबिनेट में संभावित फेरबदल की अटकलें
  • धर्मेंद्र प्रधान और हरदीप सिंह पुरी को हटाए जाने की संभावना
  • राघव चड्ढा को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की अटकलें

नई दिल्ली: Modi Cabinet Reshuffle Latest News मोदी कैबिनेट में फेरबदल की अटकलें तेज हो गई है। इन अटकलों को और हवा तब मिली जब पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू से मुलाकात की। दोनों दिग्गजों की इस खास मुलाकात के बाद सियासी गलियारों में गरमाहट और बढ़ गई है। हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि किस नेता की कैबिनेट से छुट्टी होगी और किन्हें एंट्री मिलेगी। लेकिन सियासी गलियारों के चर्चे की बात करें तो ये माना जा रहा है कि धमेंद्र प्रधान की छुट्टी हो सकती है और राघव चड्डा को कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है।

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव

Modi Cabinet Reshuffle Latest News बात करें भाजपा संगठन में बदलाव की तो उत्तर प्रदेश में आगामी दिनों में होने वाले चुनाव से पहले पार्टी ने नई टीम का ऐलान किया है। यहां भाजपा ने मिशन-2027 के चलते प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी की टीम का आकार बढ़ाया गया है। नई टीम में भाजपा ने 60 प्रतिशत नए नेताओं को मौका दिया है। इन नेताओं के कंधों पर पार्टी ने मिशन-2027 की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके साथ ही भाजपा ने अपनी नई टीम में समाजिक समीकरण को भी साधने की कोशिश की है, ताकि विधानसभा चुनाव में सभी वर्गों को साधने में कोई चूक ना हो।

धमेंद्र प्रधान और हरदीप सिंह की होगी छुट्टी?

वहीं, एक नामी मीडिया संस्थान की रिपोर्ट की मानें तो नीट पेपर लीक मामले में देशभर के युवाओं की आलोचला झेल रहे धर्मेंद्र प्रधान की कैबिनेट से छुट्टी हो सकती है। वहीं, हरदीप पुरी को हटाकर पंजाब के किसी अन्य नेता को मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है। इसके अलावा निर्मला सीतारमण, नितिन गडकरी और मनोहर लाल खट्टर के विभाग में भी बदलाव किया जा सकता है।

राघव चड्डा को मिल सकती है कैबिनेट में जगह?

रिपोर्ट के अनुसार, लोकसभा सांसद श्रीकांत शिंदे को बड़ा पद दिया जा सकता है। वह महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी से भाजपा में शामिल होने वाले राघव चड्ढा को भी बड़ी जिम्मेदारी देने की अटकलें हैं। फिलहाल, इसे लेकर आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है। साथ ही बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और टीएमसी छोड़कर आए सुखेंदु शेखर रे भी शामिल किए जा सकते हैं।

गौरतलब है कि हाल ही में केरल के वरिष्ठ भाजपा नेता जॉर्ज कुरियन ने राज्यसभा का कार्यकाल समाप्त होने के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। कुरियन अल्पसंख्यक मामलों के साथ-साथ मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री थे। राष्ट्रपति मुर्मु ने कुरियन का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। हालांकि, रवनीत सिंह बिट्टू राज्यसभा कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी पद पर बने हुए हैं। साथ ही पंकज चौधरी और हर्ष मल्होत्रा भी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद केंद्र में मंत्री बने हुए हैं।

इन्हें भी पढ़ें :

क्या मोदी कैबिनेट में जल्द फेरबदल होने वाला है?

फिलहाल सरकार की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। हालांकि राजनीतिक गलियारों में कैबिनेट विस्तार और फेरबदल की चर्चाएं तेज हैं।

क्या धर्मेंद्र प्रधान को मंत्रिमंडल से हटाया जा सकता है?

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उनका नाम संभावित फेरबदल की सूची में शामिल हो सकता है। लेकिन इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

क्या राघव चड्ढा को मोदी कैबिनेट में जगह मिलेगी?

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में राघव चड्ढा को बड़ी जिम्मेदारी मिलने की अटकलें लगाई गई हैं, लेकिन केंद्र सरकार या भाजपा ने इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

किन मंत्रियों के विभागों में बदलाव की चर्चा है?

रिपोर्ट्स के अनुसार निर्मला सीतारमण, नितिन गडकरी, मनोहर लाल खट्टर, हरदीप सिंह पुरी और धर्मेंद्र प्रधान के विभागों में बदलाव की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

भाजपा संगठन में क्या बड़ा बदलाव हुआ है?

उत्तर प्रदेश भाजपा ने मिशन-2027 को ध्यान में रखते हुए नई प्रदेश टीम का गठन किया है। नई टीम में करीब 60 प्रतिशत नए चेहरों को शामिल किया गया है और सामाजिक समीकरणों को भी साधने की कोशिश की गई है।