राजस्थान : बुजुर्ग महिला की हत्या के बाद पैरों को काटकर चांदी के कड़े ले गए बदमाश

Ads

राजस्थान : बुजुर्ग महिला की हत्या के बाद पैरों को काटकर चांदी के कड़े ले गए बदमाश

  •  
  • Publish Date - February 3, 2026 / 09:06 PM IST,
    Updated On - February 3, 2026 / 09:06 PM IST

जयपुर, तीन फरवरी (भाषा) राजस्थान के सवाईमाधोपुर जिले में कोड्याई गांव में बदमाशों ने चांदी के कड़ों के लिए एक बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना बौंली थाना क्षेत्र के कोड्याई गांव की है।

थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह सोलंकी ने बताया कि कोड्याई गांव निवासी कमला देवी (पत्नी रामनिवास मीणा) जंगल में बकरियां चराने गई थी। उसने सोने के आभूषण सहित पैरों में ढाई किलो चांदी के कड़े पहने हुए थे।

उन्होंने बताया कि बदमाशों ने जंगल में ही गला रेतकर महिला की हत्या कर दी। इसके बाद उसके दोनों पैर काटकर चांदी के कड़े निकाल ले गए।

जंगल से गुजर रहे ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने गांव की मुख्य सड़क को जाम कर दिया।

वहीं, बुजुर्ग महिला के पोते विकास ने बताया कि लुटेरे 25 ग्राम वजनी चांदी की चेन, ढाई किलो चांदी के कड़े, सोने का जंतर, सोने के कुंडल, नथ करीब पांच तोला के गहने लूटकर ले गए हैं।

पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।

भाषा

बाकोलिया रवि कांत