राजस्थान में नाबालिग के सामूहिक बलात्कार के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान में नाबालिग के सामूहिक बलात्कार के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान में नाबालिग के सामूहिक बलात्कार के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: August 30, 2021 10:14 pm IST

जयपुर, 30 अगस्त (भाषा) राजस्थान में नागौर जिले के जायल थाना क्षेत्र में एक नाबालिग समेत पांच लोगों द्वारा 16 वर्षीय किशोरी से कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और नाबालिग को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता के पिता ने इस संबंध में रविवार रात मामला दर्ज कराया और पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सोमवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और एक नाबालिग को हिरासत में ले लिया।

सर्किल अधिकारी रामेश्वर लाल ने कहा, ‘‘किशोरी को उसके पड़ोसी हरिप्रसाद ने पिछले सप्ताह बृहस्पतिवार को किसी काम से अपने घर बुलाया, जहां चार अन्य लोग पहले से ही मौजूद थे। इसके बाद उन्होंने किशोरी के साथ कथित रूप से बलात्कार किया और घटना के बारे के किसी को बताने पर पीड़िता को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।’’

उन्होंने बताया कि पीड़िता इस घटना के बाद डर गई और अवसादग्रस्त हो गई। उसके परिजन ने उसके व्यवहार में आये बदलाव को देखकर इसका कारण जानना चाहा, जिसके बाद पीड़िता ने घटना के बारे में अपने परिवार को बताया। घटना का पता लगने के बाद पीड़िता पिता ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

लाल ने बताया कि सोमवार को जहांगीर (20) को गिरफ्तार कर लिया गया और एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है। अन्य आरोपी हरिप्रसाद, सौरभ और एक अज्ञात फरार है तथा उनकी तलाश की जा रही है।

भाषा कुंज सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में