राजस्थान विधानसभा की समितियों को अधिक प्रभावी बनाया जाए : देवनानी

राजस्थान विधानसभा की समितियों को अधिक प्रभावी बनाया जाए : देवनानी

राजस्थान विधानसभा की समितियों को अधिक प्रभावी बनाया जाए : देवनानी
Modified Date: April 29, 2026 / 08:05 pm IST
Published Date: April 29, 2026 8:05 pm IST

जयपुर, 29 अप्रैल (भाषा) राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सदन की विभिन्न समितियों को अधिक प्रभावी व क्रियाशील बनाए जाने की आवश्यकता पर बल दिया है। एक आधिकारिक बयान में बुधवार को यह जानकारी दी गयी।

उन्होंने इन समितियों को जवाबदेह बनाने व समितियों की बैठकों में सदस्यों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए बुधवार को इनके अध्यक्षों से चर्चा की।

आधिकारिक बयान के अनुसार इस बैठक में देवनानी ने समितियों के अध्यक्षों से कहा कि विधानसभा की समितियां महत्वपूर्ण होती हैं और इनको प्रभावी बनाया जाना आवश्यक है। देवनानी ने अपेक्षा जाहिर की कि समितियों को सशक्त बनाने के लिए कमियों का निराकरण करें और कार्यों को परिणाम तक पहुंचाएं।

उन्होंने कहा कि विधानसभा की समितियां सदन का लघुरूप होती हैं और इन समितियों को अधिक सक्रिय किये जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इसके लिए अध्यक्षों को संबंधित समितियों में सदस्यों की उपस्थिति को आवश्यक रूप से सुनिश्चित करना होगा। देवनानी ने कहा कि सदस्यों को समितियों के कार्यों में प्रभावी रूप से शामिल करना होगा।

बैठक में उपस्थित विभिन्न समितियों के अध्यक्षों ने समितियों को सक्रिय बनाने के लिए सुझाव दिए। देवनानी द्वारा बुलाई गई बैठक में विधानसभा की विभिन्न समितियों के अध्यक्ष मौजूद रहे।

भाषा

पृथ्वी रवि कांत


लेखक के बारे में