राजस्थान : कांग्रेस विधायक भंवर लाल शर्मा का निधन

राजस्थान : कांग्रेस विधायक भंवर लाल शर्मा का निधन

राजस्थान : कांग्रेस विधायक भंवर लाल शर्मा का निधन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:23 pm IST
Published Date: October 9, 2022 11:40 am IST

जयपुर, नौ अक्टूबर (भाषा) राजस्थान के सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक भंवर लाल शर्मा का रविवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 77 साल के थे। अस्पताल सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सात बार विधायक रहे शर्मा का कई संक्रमणों के कारण जयपुर के सरकारी सवाई मान सिंह अस्पताल (एसएमएस अस्पताल) में इलाज चल रहा था।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को शर्मा के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए उनके परिवार के सदस्यों से अस्पताल में मुलाकात की थी।

गहलोत ने रविवार को ट्वीट किया, ‘‘सरदारशहर (चूरू) से कांग्रेस विधायक भंवरलाल शर्मा के निधन पर उनके परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। वह काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके स्वास्थ्य को लेकर मैं उनके परिजनों के संपर्क में था। कल रात एसएमएस अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकों से जानकारी ली थी और परिजनों से मुलाकात की थी।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ईश्वर से प्रार्थना है कि शोकाकुल परिजनों को इस बेहद कठिन समय में संबल दें और दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।’’

शर्मा का जन्म 17 अप्रैल 1945 को सरदारशहर के जैतसीर गांव में हुआ था। उन्होंने 17 साल की उम्र में राजनीति में कदम रखा था। राजस्थान में वह सरपंच से लेकर मंत्री पद तक पर सेवाएं दे चुके थे।

भाषा

कुंज पारुल

पारुल


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।