राजस्थान: कांग्रेस विधायकों ने सदन में नारेबाजी की, कार्यवाही स्थगित

राजस्थान: कांग्रेस विधायकों ने सदन में नारेबाजी की, कार्यवाही स्थगित

राजस्थान: कांग्रेस विधायकों ने सदन में नारेबाजी की, कार्यवाही स्थगित
Modified Date: August 21, 2026 / 11:59 am IST
Published Date: August 21, 2026 11:59 am IST

जयपुर, 21 अगस्त (भाषा) कांग्रेस विधायकों के हंगामे के कारण शुक्रवार को राजस्थान विधानसभा में प्रश्नकाल की कार्यवाही नहीं हो सकी और बैठक 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

जैसे ही सदन की बैठक शुरू हुई, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस के विधायकों को भवन के नियमित दरवाजे से अंदर नहीं आने देने का मुद्दा उठाया। उन्होंने इसकी जांच करवाने की मांग करते हुए कहा कि विपक्ष जनता के मुद्दों को उठाना चाहता है।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने उन्हें बोलने की अनुमति नहीं दी और कहा कि प्रश्नकाल के बाद इस पर बात होगी। इस बीच कांग्रेस के सदस्य उठकर नारेबाजी करने लगे। सत्ता पक्ष की ओर से इस पर विरोध जताया गया और सदन में हंगामा शुरू हो गया।

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने सदस्यों से शांत रहने और कार्यवाही चलने देने की अपील की लेकिन अपनी बात का असर न होते देख उन्होंने बैठक 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

इसके पहले कांग्रेस के विधायकों ने विधानसभा परिसर में कई मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन किया। इसके बाद वे सदन में गए।

कांग्रेस के विधायक कल बृहस्पतिवार को भी सदन की कार्यवाही में शामिल नहीं हुए थे।

भाषा पृथ्वी मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में