PNB Bank Alert: अगर इस बैंक में आपका खाता है तो ये खबर न करें नजरअंदाज! सितंबर से पहले निपटा लें ये काम, वरना बैंक कर देगा अकाउंट बंद!
PNB Bank Alert: अगर आपका खाता पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में है तो यह खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी अलर्ट जारी किया है। ऐसे में किसी भी परेशानी से बचने के लिए बैंक की ओर से जारी नए अपडेट की जानकारी अवश्य रखें।
(PNB Bank Alert/ Image Credit: AI-generated)
- PNB ने जारी किया अलर्ट: कुछ निष्क्रिय खाते बंद किए जा सकते हैं।
- 3 साल से निष्क्रिय खाते: बिना लेन-देन और जीरो बैलेंस वाले खाते प्रभावित होंगे।
- 13 सितंबर तक KYC: खाताधारकों को समय सीमा से पहले KYC करानी होगी।
PNB Bank Alert: अगर आपका खाता पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में है तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। बैंक ने ऐसे ग्राहकों के लिए अलर्ट (PNB Bank Alert) जारी किया है। जिनके खाते लंबे समय से इस्तेमाल नहीं किए गए हैं। बैंक के मुताबिक, सितंबर तक ऐसे खातों से संबंधित जरूरी काम नहीं किया तो इन खातों को बंद किया जा सकता है। इसलिए खाताधारकों को समय रहते जरूरी प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
किन खातों पर है कार्रवाई
PNB के अनुसार, ऐसे बैंक खाते जिनमें पिछले 3 साल से ग्राहक ने कोई लेन-देन नहीं किया है और खाते में कोई बैलेंस भी नहीं है उन्हें बंद किया जा सकता है। बैंक ने बताया कि इन खातों के गलत इस्तेमाल और उनसे जुड़े जोखिम को रोकने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। बैंक ने इस संबंध में अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर भी जानकारी साझा की है।
निष्क्रिय खातों के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना – कृपया ध्यान दें। #Notice #सूचना #Banking #PNB #बैंकिंग #पीएनबी #केवाईसी pic.twitter.com/JCEnnfyhZj
— Punjab National Bank (@pnbindia) August 14, 2026
13 सितंबर तक करा लें KYC
बैंक ने बताया कि जिन खातों में 30 जून 2026 तक 3 साल से अधिक समय से ग्राहक कोई लेन-देन (PNB Bank Alert) नहीं किया है और बैलेंस शून्य है, उनके खाताधारकों को 13 सितंबर 2026 या उससे पहले संबंधित बैंक शाखा में KYC दस्तावेज जमा कराने होंगे। KYC प्रक्रिया पूरी करने के बाद खाते को दोबारा सक्रिय कराया जा सकता है। इससे ग्राहक बैंक की सेवाओं का इस्तेमाल जारी रख सकेंगे।
खाता बंद कराने से पहले जांच लें
अगर कोई ग्राहक अपना खाता बंद (PNB Bank Alert) कराना चाहता है तो उसे पहले यह जांच लेना चाहिए कि खाता पेंशन, सब्सिडी, लोन, बीमा या किसी अन्य भुगतान से जुड़ा तो नहीं है। बैंक ने ग्राहकों को सलाह दी है कि वे समय-समय पर अपने खाते में लेन-देन करते रहें और KYC की जानकारी अपडेट रखें। किसी भी प्रकार की सहायता के लिए ग्राहक PNB के आधिकारिक हेल्पलाइन माध्यमों से संपर्क कर सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
- Free Fire Max Codes 21 Aug 2026: अब हर गेमर का सपना होगा पूरा! बिना पैसे पाएं फ्री गन स्किन, डायमंड्स और कई एक्सक्लूसिव गेमिंग ट्रीट्स
- Bhabhi-Devar Love Story: देवर की शादी की खबर सुनते ही भड़की भाभी, खुलेआम किया कांड, सड़क पर मचा बवाल, दोनों के बीच 15 साल से चल रहा था अफेयर
- All Schools Closed In Maihar: नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, जानें कलेक्टर ने क्यों लिया ये बड़ा फैसला, पैरेंट्स से की ये अपील

Facebook


