नागेंद्र के इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा, जद (एस) विधायकों ने विधान सौध तक निकाला मार्च
नागेंद्र के इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा, जद (एस) विधायकों ने विधान सौध तक निकाला मार्च
बेंगलुरु, 21 अगस्त (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल (सेक्युलर) के विधायकों ने शुक्रवार को यहां विधान सौध तक मार्च निकाला और राज्य सरकार के एक निगम में करोड़ों रुपये के कथित तौर पर गबन के मामले में मंत्री बी. नागेंद्र के इस्तीफे की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने विधानसभा में प्रवेश करने की भी कोशिश की और वे मार्शलों के अवरोध को तोड़कर सदन में घुस गए। इन विधायकों ने काले रंग की टी-शर्ट पहनी हुई थी और उन्हें रोक रहे मार्शलों ने कहा कि विधानसभा परिसर के अंदर काले रंग की टी-शर्ट पहनना प्रतिबंधित है।
विपक्ष के नेता आर. अशोक और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बी. वाई. विजयेंद्र के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया।
भाजपा और जद (एस) पिछले कई दिनों से मंत्री नागेंद्र के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। इससे पहले भी उन्होंने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया था।
प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाए, ‘‘मंत्री नागेंद्र को हटाया जाए, उन्हें बर्खास्त किया जाए।’’
भाषा शोभना रंजन
रंजन

Facebook


