राजस्थान: झुंझुनू में कांग्रेस बुधवार को जनसभा करेगी
राजस्थान: झुंझुनू में कांग्रेस बुधवार को जनसभा करेगी
जयपुर, 23 अक्टूबर (भाषा) राजस्थानके झुंझुनूं जिले में बुधवार को कांग्रेस की ओर से जनसभा आयोजित की जाएगी जिसमें भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा के पहुंचने की संभावना है।
पार्टी के प्रवक्ता ने बताया कि 25 अक्टूबर को झुंझुनू जिले में पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्मश्री शीशराम ओला की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम रखा गया है। इस अवसर पर अरडावता में होने वाली जनसभा को वाद्रा द्वारा संबोधित करने का कार्यक्रम है।
इसके अनुसार, जनसभा से संबंधित तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन के लिए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजन समिति का गठन किया गया है। समिति में प्रभारी मंत्री ममता भूपेश, राज्यमंत्री बृजेन्द्र सिंह ओला, विधायक जितेन्द्र सिंह सहित अन्य नेताओं को शामिल किया गया है।
राज्य में विधानसभा की 200 सीटों के लिए 25 नवंबर को मतदान होगा। वहीं मतगणना तीन दिसंबर को होगी।
भाषा पृथ्वी कुंज खारी
खारी

Facebook


