राजस्थान: कांग्रेस ने एकजुटता के साथ नगर निकाय और पंचायत चुनाव लड़ने का संकल्प लिया संकल्प लिया

राजस्थान: कांग्रेस ने एकजुटता के साथ नगर निकाय और पंचायत चुनाव लड़ने का संकल्प लिया संकल्प लिया

राजस्थान: कांग्रेस ने एकजुटता के साथ नगर निकाय और पंचायत चुनाव लड़ने का संकल्प लिया
संकल्प लिया
Modified Date: August 21, 2026 / 09:34 pm IST
Published Date: August 21, 2026 9:34 pm IST

जयपुर, 21 अगस्त (भाषा) राजस्थान कांग्रेस नेताओं ने एकजुटता के साथ आगामी नगर निकाय व पंचायत चुनाव लड़ने का शुक्रवार को संकल्प लिया।

पार्टी के एक प्रवक्ता ने बताया कि वरिष्ठ नेताओं की शुक्रवार को यहां बैठक हुई, जिसमें आगामी नगर निकाय एवं पंचायत राज चुनावों के लिए महत्वपूर्ण मुद्दों, चुनावी रणनीति तथा स्थानीय स्तर से प्राप्त जानकारी पर चर्चा की गई।

प्रवक्ता ने कहा कि बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी को नगर निकाय के चुनाव की उम्मीदवार के लिए जो ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हो रहे हैं वे संबंधित जिला कांग्रेस कमेटी को भिजवाए जाएंगे।

प्रवक्ता के अनुसार जिला स्तर पर गठित राजनीतिक मामलों की समिति इन आवेदनों पर गौर करेगी, जिसके बाद कांग्रेस प्रत्याशियों का चयन किया जायेगा।

प्रवक्ता ने बताया कि बैठक में उपस्थित सभी कांग्रेस नेताओं ने संकल्प लिया कि वे भारतीय जनता पार्टी को नगर निकाय और पंचायत राज संस्थाओं के चुनाव में शिकस्त देने के लिये एकजुटता से काम करेंगे।

बैठक में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा, राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, कांग्रेस के महासचिव सचिन पायलट, मध्यप्रदेश के प्रभारी हरीश चौधरी व अन्य नेता तथा पदाधिकारी शामिल हुए।

भाषा पृथ्वी जोहेब

जोहेब


लेखक के बारे में