राजस्थान: बारां में शराबी पति ने कुल्हाड़ी से हमला करके पत्नी की हत्या कर दी

राजस्थान: बारां में शराबी पति ने कुल्हाड़ी से हमला करके पत्नी की हत्या कर दी

राजस्थान: बारां में शराबी पति ने कुल्हाड़ी से हमला करके पत्नी की हत्या कर दी
Modified Date: June 8, 2026 / 10:45 pm IST
Published Date: June 8, 2026 10:45 pm IST

कोटा, आठ जून (भाषा) राजस्थान के बारां जिले के एक गांव में शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने घर में झगड़े के बाद कथित तौर पर कुल्हाड़ी से वार करके अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार मध्यरात्रि के आसपास सारथल थाना क्षेत्र में घटी।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी फरार है और उसे पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

स्थानीय थाना प्रभारी धर्मपाल यादव ने बताया कि नरेदा गांव के निवासी धर्मराज लोढ़ा ने नशे की हालत में कथित तौर पर कुल्हाड़ी से वार करके अपनी पत्नी लीला देवी (30) की हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि दंपति के तीन बच्चे पास के एक गांव में अपनी मौसी के घर पर थे जबकि आरोपी के माता-पिता दूसरे कमरे में सो रहे थे।

थाना प्रभारी ने बताया कि घटना रविवार तड़के करीब साढ़े पांच बजे तब सामने आई, जब आरोपी के माता-पिता ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में पता चला कि दिहाड़ी मजदूर धर्मराज शराब पीने का आदी था, जिसके कारण पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते थे।

अधिकारी ने बताया कि शनिवार रात धर्मराज नशे की हालत में था और उसकी लीला से तीखी बहस हुई।

उन्होंने बताया कि गुस्से में आकर धर्मराज ने लीला पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई और फिर वह मौके से फरार हो गया।

अधिकारी ने बताया कि मृतका के भाई द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने धर्मराज के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया।

भाषा जितेंद्र संतोष

संतोष


लेखक के बारे में