जयपुर, 24 अगस्त (भाषा) राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने आगामी नगर निकाय नगर निकाय चुनाव की तैयारियों में अपेक्षित गंभीरता नहीं बरतने वाले जिलों एवं अधिकारियों के प्रति सोमवार को नाराजगी जाहिर की।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्वाचन के काम में किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।
आधिकारिक बयान के अनुसार, नगर निकाय आम चुनाव-2026 के लिए नियुक्त रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम राजेश्वर सिंह की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हुआ। इसमें सभी जिलों से संबंधित अधिकारी जुड़े।
सिंह ने सभी जिलों के अधिकारियों से सीधे संवाद कर नगर निकाय चुनाव की तैयारियों और अब तक हुई प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने जिलेवार चुनाव तैयारियों की समीक्षा की तथा अधिकारियों से चुनाव कार्य में आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी लेकर उनका समाधान किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान आयुक्त ने मतदाता सूचियों में संशोधन एवं अद्यतन की स्थिति, दिव्यांगजनों के लिए मतदान केंद्रों पर उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं तथा संवेदनशील और क्रिटिकल मतदान केंद्रों की तैयारियों के बारे में भी जानकारी ली।
उल्लेखनीय है कि राज्य के सभी 309 नगरीय निकायों के चुनाव के लिए दो चरण में नौ सितंबर और 11 सितंबर को मतदान होगा तथा परिणाम 14 सितंबर को आएगा।
इसके अनुसार राज्य निर्वाचन आयुक्त ने चुनाव तैयारियों में अपेक्षित गंभीरता नहीं बरतने वाले जिलों एवं अधिकारियों के प्रति नाराजगी जाहिर की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।
भाषा पृथ्वी
मनीषा
मनीषा