चंडीगढ़, 24 अगस्त (भाषा) अमृतसर में तीन हथियार और मादक पदार्थ तस्करी गिरोहों का भंडाफोड़ किया गया है। इस कार्रवाई में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया और 6.311 किलोग्राम हेरोइन के साथ नौ पिस्तौल बरामद की गईं। पंजाब पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी कथित तौर पर विदेश में बैठे अपने आकाओं के संपर्क में थे। वे अवैध हथियारों और मादक पदार्थों की खेप प्राप्त करते थे और उनके निर्देश के अनुसार उन्हें आगे पहुंचाते थे।
इस मामले में तीन प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।
डीजीपी ने कहा कि इस मामले में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने और अवैध हथियारों तथा मादक पदार्थों की तस्करी के व्यापक नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए जांच की जा रही है।
भाषा तान्या वैभव
वैभव