राजस्थान : दो अलग अलग हादसों में भाई-बहन सहित चार बच्चों की डूबने से मौत

Ads

राजस्थान : दो अलग अलग हादसों में भाई-बहन सहित चार बच्चों की डूबने से मौत

  •  
  • Publish Date - June 27, 2023 / 08:48 PM IST,
    Updated On - June 27, 2023 / 08:48 PM IST

जयपुर, 27 जून (भाषा) राजस्थान में मंगलवार को दो अलग-अलग घटनाओं में भाई-बहन सहित चार बच्चों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि भीलवाड़ा के गंगापुर थाना क्षेत्र में बरसाती पानी के खड्डे में डूबने से दो बच्चियों की मौत हो गई।

थानाधिकारी नरेन्द्र जैन ने बताया कि कुल्लई गांव में एक बरसाती खड्डे में डूबने से गनी (10) और केसर (11) की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये।

वहीं, एक अन्य घटना में अजमेर के मसूदा थाना क्षेत्र में खेत में बने एक कुंड में डूबने से सगे भाई -बहन की मौत हो गई।

थानाधिकारी सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि किशनुपरा गांव में खेत में बने एक कुंड में डूबने से रिहान (10) और उसकी बहन नादिरा (8) की मौत हो गई।पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये हैं।

पुलिस ने बताया कि दोनों मामले में दंड प्रक्रिया संहित (सीआरपीसी) की धारा-174 के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

भाषा कुंज धीरज

धीरज