राजस्थान : मेहंदीपुर बालाजी कस्बे में एक ही परिवार के चार लोगों के शव मिले
राजस्थान : मेहंदीपुर बालाजी कस्बे में एक ही परिवार के चार लोगों के शव मिले
जयपुर, 15 जनवरी (भाषा) राजस्थान के मेहंदीपुर बालाजी कस्बे में एक धर्मशाला के कमरे में एक परिवार के चार लोग संदिग्ध अवस्था में मृत पाए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार मृतकों में एक दंपति और उनका एक बेटा व एक बेटी शामिल हैं। यह परिवार उत्तराखंड के देहरादून का रहने वाला था।
पुलिस के अनुसार इस परिवार ने 12 जनवरी को समाधि वाली गली स्थित राम-कृष्ण आश्रम धर्मशाला में कमरा किराए पर लिया था। उन्हें 14 जनवरी को दोपहर में चेक आउट करना था। मंगलवार शाम को जब सफाई कर्मचारी कमरे के बाहर पहुंचा तो उसे कोई हलचल नहीं दिखी। बाद में दरवाजा नहीं खुलने पर कर्मचारियों ने दरवाजा तोड़ा तो चारों मृत मिले।
टोडा भीम के थानाधिकारी देवेंद्र शर्मा के अनुसार दो शव बिस्तर पर और दो कमरे में फर्श पर मिले। घटनास्थल पर किसी तरह की लड़ाई झगड़े के संकेत नहीं मिले है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम और विसरा रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
मृतकों की पहचान सुरेंद्र कुमार उपाध्याय (60), कमलेश (55), नितिन (32) और नीलम (25) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र में रहने वाले मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
भाषा पृथ्वी मनीषा वैभव
वैभव
लेखक के बारे में
Web Title: राजस्थान : मेहंदीपुर बालाजी कस्बे में एक ही परिवार के चार लोगों के शव मिले

Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: एक और गोल्ड मेडल पक्का!.. श्रीलंका को रौंदकर एशियन गेम्स क्रिकेट के फ़ाइनल में पहुंची टीम इंडिया, अब पाक से होगी भिड़ंत
01 Oct 2026 | 8:59 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 amस्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू
30 Sept 2026 | 5:24 pmसत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक
30 Sept 2026 | 5:23 pmजम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
30 Sept 2026 | 5:21 pmहमार प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की, समुदाय की समस्याएं बताईं
30 Sept 2026 | 5:20 pm‘इंडिया’ गठबंधन का निर्वाचन आयोग मामले पर राष्ट्रव्यापी अभियान का फैसला, मतपत्र से चुनाव की मांग
30 Sept 2026 | 5:16 pm