राजस्थान : हनुमानगढ़ में दो कारों की टक्कर में हरियाणा के चार लोगों की मौत, तीन अन्य घायल

राजस्थान : हनुमानगढ़ में दो कारों की टक्कर में हरियाणा के चार लोगों की मौत, तीन अन्य घायल

राजस्थान : हनुमानगढ़ में दो कारों की टक्कर में हरियाणा के चार लोगों की मौत, तीन अन्य घायल
Modified Date: August 20, 2023 / 08:35 pm IST
Published Date: August 20, 2023 8:35 pm IST

जयपुर, 20 अगस्त(भाषा) राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में दो कारों की टक्कर से उनमें सवार चार लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

उसने बताया कि हादसा शनिवार देर रात पार्लिका गांव के नजदीक हुआ।

गोगामेड़ी पुलिस थाने के थानाध्यक्ष राधेश्याम थालोड ने बताया कि सातों पीड़ित हरियाणा के हिसार जिले के रहने वाले हैं और एक ही कार में सवार थे।

उन्होंने बताया, ‘‘ वे (पीड़ित) यहां गोगामेड़ी मंदिर में पूजा अर्चना करने आए थे।’’

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान अनिल (30), सुरेंद्र(32),कृष्णा (21) और राजेश (24) के तौर पर की गई है।

थालोड ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद मृतकों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भाषा धीरज नरेश

नरेश


लेखक के बारे में