राजस्‍थान: अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत

Ads

राजस्‍थान: अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - July 29, 2022 / 01:54 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:51 PM IST

जयपुर, 29 जुलाई (भाषा) राजस्थान के बीकानेर और सीकर जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि गंगाशहर थाना अंतर्गत एक इलाके में शुक्रवार तड़के दो बजे सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब युवक खेत से मोटरसाइकिल से उदयरामसर गांव लौट रहे थे। मृतकों की पहचान दिनेश मेघवाल, शाहरुख खान और अरबाज खान के रूप में हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के शवगृह में रखा गया है।

वहीं, सीकर के फतेहपुर के पास सालासर राजमार्ग पर बृहस्पतिवार देर रात एक जीप के मोटरसाइकिल को टक्कर मार देने से मोटरसाइकिल सवार 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।

पुलिस ने कहा, ‘‘मृतक की पहचान महेश के रूप में हुई है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के सदस्यों को सौंप दिया गया है।’’

भाषा पृथ्‍वी सुरभि

सुरभि