राजस्थान: पुष्कर में फ्रांस के पर्यटक की आंत फटने से मौत

राजस्थान: पुष्कर में फ्रांस के पर्यटक की आंत फटने से मौत

राजस्थान: पुष्कर में फ्रांस के पर्यटक की आंत फटने से मौत
Modified Date: April 28, 2026 / 07:47 pm IST
Published Date: April 28, 2026 7:47 pm IST

जयपुर, 28 अप्रैल (भाषा) अजमेर जिले के पुष्कर शहर में फ्रांस से आए पर्यटक की मंगलवार सुबह बड़ी आंत फटने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुष्कर थाना प्रभारी विक्रम सिंह राठौड़ ने बताया कि मृतक की पहचान फ्रांस निवासी जोस बोना (58) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि जोस 15 अप्रैल को पुष्कर घूमने आए थे। वे यहां पुष्कर के ब्लू स्टार होटल में ठहरे हुए थे। 25 अप्रैल को हर्निया की समस्या के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हे पेट दर्द शुरू हो गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि होटल कर्मचारियों ने उन्हें जेएलएन अस्पताल में भर्ती करवाया। सोनोग्राफी में पता चला कि उनकी बड़ी आंत फट गई है।

चिकित्सकों ने 26 अप्रैल को ऑपरेशन किया था, लेकिन 27 अप्रैल को इलाज के दौरान जोस की मौत हो गई।

विक्रम ने बताया कि शव को मुर्दाघर में रखवा दिया गया है। जोस के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि जोस पहले भी दो-तीन बार पर्यटक वीजा पर पुष्कर घूमने आ चुके हैं। इस बार वे 27 मार्च को भारत आए थे।

भाषा बाकोलिया संतोष

संतोष


लेखक के बारे में