अब वसुंधरा राजे ने शुरु की राजस्थान गौरव यात्रा, अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी
अब वसुंधरा राजे ने शुरु की राजस्थान गौरव यात्रा, अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी
राजसमंद। राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने अपनी 40 दिवसीय ‘राजस्थान गौरव यात्रा‘ की शुरुआत शनिवार को राजसमंद से की। इस यात्रा को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने हरी झंडी दिखाई। यात्रा की शुरुआत से पहले दोनों नेताओं ने यहां स्थित चारभुजाजी मंदिर में दर्शन-पूजा की।
माना जा रहा है कि इस यात्रा के माध्यम से राजपूत मतदाताओं को साधना है जो इन दिनों पार्टी से नाराज चल रहे हैं। ये यात्रा करीब 165 विधानसभा सीटों से होकर गुजरेगी। राजसमंद में वसुंधरा ने महाराणा प्रताप, राणा कुंभा, भामाशाह, पन्ना धाय को नमन कर अपना उद्देश्य भी जाहिर कर दिया। राजस्थान में विधानसभा की कुल 200 सीटें हैं। इस 6,000 किमी. यात्रा में राजे 135 रैलियों को संबोधित कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें : भीम एप या रुपे कार्ड से खरीदी करने पर मिलेगा कैशबैक, जीएसटी में भी छूट
यात्रा को हरी झंडी दिखाते हुए अमित शाह ने वसुंधरा राजे के काम की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, ‘राजस्थान में जिस प्रकार से बीजेपी सरकार चली है, उससे मुझे भरोसा है कि यहां की जनता एक बार फिर कमल के फूल की सरकार बनाकर नया इतिहास रचेगी।‘
अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी और कांग्रेस हमसे सवाल पूछती है और हमारे चार साल का हिसाब मांगती है, इस देश की जनता तो आपसे आपके चार पीढ़ी का हिसाब मांग रही है’।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


