गांवों में मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए काम कर रही है राजस्थान सरकार: भजनलाल शर्मा

गांवों में मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए काम कर रही है राजस्थान सरकार: भजनलाल शर्मा

गांवों में मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए काम कर रही है राजस्थान सरकार: भजनलाल शर्मा
Modified Date: September 26, 2026 / 07:16 pm IST
Published Date: September 26, 2026 7:16 pm IST

जयपुर, 26 सितंबर (भाषा) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार गांवों में मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए काम कर रही है तथा पानी एवं बिजली की महत्वपूर्ण परियोजनाओं से ग्रामीण आबादी लाभान्वित होगी।

वह प्रतापगढ़ में उदयपुर संभाग के विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे।

शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार गांवों में पानी, बिजली, सड़क, शिक्षा, चिकित्सा तथा रोजगार एवं आजीविका के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है।

आधिकारिक बयान के अनुसार उन्होंने कहा कि ‘डबल इंजन’ सरकार ने जनजाति क्षेत्र में जनसुविधाओं से जुड़े 256 करोड़ रुपये से अधिक राशि के 423 अवसंरचना कार्य जनता को समर्पित किए हैं। उन्होंने राज्य में जनजाति क्षेत्र के विकास के लिए उठाए गए कदमों का जिक्र किया।

इस अवसर पर शर्मा ने समारोह में उदयपुर संभाग के सात जिलों में 924 करोड़ रुपये से अधिक के 1,452 विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इन विकास कार्यों में 668 करोड़ रुपये के 1029 विकास कार्यों का शिलान्यास तथा 256 करोड़ रुपये के 423 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल हैं।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने प्रतापगढ़ के दीपेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन कर पंचामृत से अभिषेक किया तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना की।

भाषा पृथ्वी राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में