एलपीजी संकट पर राजस्थान सरकार की चुप्पी और उदासीनता चिंताजनक: जूली

एलपीजी संकट पर राजस्थान सरकार की चुप्पी और उदासीनता चिंताजनक: जूली

एलपीजी संकट पर राजस्थान सरकार की चुप्पी और उदासीनता चिंताजनक: जूली
Modified Date: March 14, 2026 / 08:10 pm IST
Published Date: March 14, 2026 8:10 pm IST

जयपुर, 14 मार्च (भाषा) राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के नेता टीकाराम जूली ने रसोई गैस (एलपीजी) संकट पर राज्य सरकार की चुप्पी पर कटाक्ष करते हुए शनिवार को आरोप लगाया कि वह जनसमस्याओं का समाधान ढूंढने के बजाय बजाय विपक्ष को कोसने में अपनी ऊर्जा लगा रही है।

जूली ने ‘एक्स’ पर लिखा,‘‘राजस्थान में व्याप्त एलपीजी संकट पर राज्य सरकार की चुप्पी और उदासीनता बेहद चिंताजनक है। आज राज्य की जनता गैस की किल्लत से परेशान है, लेकिन भाजपा सरकार जनसमस्याओं का समाधान ढूंढने के बजाय बजाय केवल कांग्रेस से लड़ने और विपक्ष को कोसने में अपनी पूरी ऊर्जा व्यर्थ कर रही है।’’

कांग्रेस नेता ने कहा कि यदि भाजपा कांग्रेस से लड़ने के बजाय कालाबाजारी और अव्यवस्था से लड़ने पर ध्यान देती, तो आज राज्य की माताएं-बहनें, मजदूर, ऑटो चालक और थड़ी-ठेले वाले इस तरह परेशान नहीं होते।

उन्होंने कहा कि भाजपा का तथाकथित ‘डबल इंजन’ अपनी प्रशासनिक नाकामियों को छिपाने के लिए केवल राजनीतिक शोर मचा रहा है, जबकि आम जनता रोजमर्रा की जरूरतों के लिए संघर्ष कर रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह आरोप-प्रत्यारोप छोड़कर तुरंत व्यवस्था सुधारने और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई करने पर ध्यान दे।

भाषा पृथ्वी

राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में