राजस्थान: हरिदेव जोशी पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 25 मार्च को

Ads

राजस्थान: हरिदेव जोशी पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 25 मार्च को

  •  
  • Publish Date - March 24, 2026 / 04:04 PM IST,
    Updated On - March 24, 2026 / 04:04 PM IST

जयपुर, 24 मार्च (भाषा) राजस्थान के जयपुर स्थित हरिदेव जोशी पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय का तृतीय दीक्षांत समारोह बुधवार को आयोजित किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

प्रशासन ने बताया कि झालाना डूंगरी स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर के सभागार में आयोजित होने वाले इस समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल और विश्वविद्यालय के कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे करेंगे।

प्रशासन के मुताबिक, मुख्य अतिथि राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और विशिष्ट अतिथि उपमुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा होंगे।

कुलपति प्रो. नन्द किशोर पाण्डेय ने संवाददाताओं को बताया कि दीक्षांत समारोह में वर्ष 2024 और 2025 में अंतिम परीक्षा उत्तीर्ण स्नातक, स्नातकोत्तर के 269 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी।

उन्होंने बताया कि दो शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि दी जाएगी।

कुलपति ने बताया कि प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 12 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक और द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल करने वाले 35 विद्यार्थियों को वरीयता प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।

भाषा बाकोलिया जितेंद्र

जितेंद्र