जयपुर, 24 मार्च (भाषा) राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार को पांचवी, आठवीं और 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित किए तथा इस बार सभी वर्गों में उत्तीर्ण प्रतिशत 94 फीसदी से अधिक रहा।
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने परिणाम घोषित किए।
दसवीं कक्षा में इस बार 94.23 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, जो पिछले साल के मुकाबले 1.17 प्रतिशत अधिक है।
लड़कों की तुलना में लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया।
लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 94.90 रहा जबकि 93.63 प्रतिशत लड़के उत्तीर्ण हुए। दसवीं की परीक्षा में कुल 10.68 लाख छात्र शामिल हुए।
यह परीक्षा 12 फरवरी से आयोजित की गई थी।
कई विद्यार्थियों ने हिंदी, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, गणित, संस्कृत, उर्दू और पंजाबी जैसे विषयों में शत प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
मंत्री ने बताया कि कुल 10.68 लाख विद्यार्थियों ने दसवीं की परीक्षा दी थी।
सीकर की प्रियांशी ने 99.83 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
पांचवी कक्षा में उत्तीर्ण प्रतिशत 97.75 रहा जबकि आठवीं कक्षा में 97.01 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए।
दोनों वर्गों में भी लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया।
भाषा बाकोलिया जितेंद्र
जितेंद्र