राजस्थान: जयपुर सहित कई जगह तेज आंधी एवं बारिश

राजस्थान: जयपुर सहित कई जगह तेज आंधी एवं बारिश

राजस्थान: जयपुर सहित कई जगह तेज आंधी एवं बारिश
Modified Date: May 2, 2026 / 12:33 pm IST
Published Date: May 2, 2026 12:33 pm IST

जयपुर, दो मई (भाषा) पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण जयपुर समेत राजस्थान में कई स्थानों पर शनिवार सुबह तेज आंधी आई और बारिश हुई।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में दोपहर बाद भी तेज आंधी एवं बारिश जारी रहने की संभावना है।

विभाग ने बताया कि जयपुर एवं सीकर सहित कई जिलों में शनिवार सुबह अचानक मौसम बदल गया तथा धूल भरी तेज आंधी चली एवं हल्की बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, लगातार आंधी चलने, बूंदाबांदी एवं बारिश से राज्य में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस गिरावट आई है। अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 41-43 डिग्री दर्ज किया जा रहा है जो औसत सामान्य तापमान के आसपास है।

मौसम केंद्र के अनुसार, एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने तथा बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवाओं के प्रभाव से राज्य में आगामी तीन-चार दिन 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है और कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश हो सकती है।

भाषा पृथ्वी सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में