जयपुर, 19 मार्च (भाषा) राजस्थान के टोंक जिले में बृहस्पतिवार को एक मस्जिद की देखरेख करने वाले ने एक व्यक्ति पर कथित रूप से ज्वलनशील पदार्थ डालकर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बतया कि यह घटना कलमंडा गांव स्थित मस्जिद में उस समय हुई, जब आरोपी अब्दुल राशिद (25) ने हकीम (45) नाम के व्यक्ति पर ज्वलनशील पदार्थ फेंक कर आग लगा दी।
मालपुरा के पुलिस उपाधीक्षक आशीष कुमार प्रजापत ने बताया कि राशिद और हकीम के बीच बुधवार को किसी बात पर बहस हुई थी और बृहस्पतिवार को जब हकीम शौचालय में था तभी राशिद ने ज्वलनशील पदार्थ फेंककर उसे आग के हवाले कर दिया।
उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने हकीम को पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे इलाज के लिए जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल भेज दिया गया।
अधिकारी ने बताया कि आरोपी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।
भाषा बाकोलिया जितेंद्र
जितेंद्र