Gadchiroli Naxal Surrender : लाल आतंक को बड़ा झटका! इस ज़िले में 68 लाख के इनामी 11 हार्डकोर नक्सलियों ने किया सरेंडर, जानें कौन से बड़े चेहरे हैं शामिल

Ads

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां 11 नक्सलियों ने CRPF अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें 5 टॉप लेवल कमांडर शामिल हैं और इन पर कुल 68 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

  •  
  • Publish Date - March 19, 2026 / 09:42 PM IST,
    Updated On - March 19, 2026 / 09:42 PM IST

Gadchiroli Naxal Surrender / Image Source : file

HIGHLIGHTS
  • 11 नक्सलियों ने CRPF के सामने डाले हथियार
  • 5 टॉप लेवल कमांडर भी सरेंडर में शामिल
  • कुल 68 लाख रुपये का इनाम घोषित था

गढ़चिरौली: Gadchiroli Naxal Surrender महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। क्षेत्र में सक्रिय 11 खूंखार नक्सलियों ने सीआरपीएफ (CRPF) के आला अधिकारियों के सामने अपने हथियार डाल कर आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पण करने वाले इन नक्सलियों पर सामूहिक रूप से 68 लाख रुपये का भारी-भरकम इनाम घोषित था।

5 टॉप लेवल के नक्सली का हुआ आत्मसमर्पण

सरेंडर करने वाले इन 11 नक्सलियों में संगठन के कई बड़े चेहरे शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, इनमें 5 टॉप लेवल के नक्सली हैं, जिनमें DVCM खूंखार कमांडर और एरिया कमेटी मेंबर जैसे पदों पर तैनात नक्सली शामिल हैं। ये सभी लंबे समय से गढ़चिरौली और आसपास के इलाकों में नक्सली वारदातों को अंजाम देने का काम कर रहे थे।

नक्सली नेटवर्क को लगा तगड़ा झटका

68 लाख के इनाम वाले इन नक्सलियों के मुख्यधारा में आने से नक्सली नेटवर्क को तगड़ा झटका लगा है। सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस ने सरेंडर करने वाले नक्सलियों का स्वागत किया है और उन्हें सरकार की आत्मसमर्पण नीति के तहत मिलने वाले लाभ देने का आश्वासन दिया है।

इन्हें भी पढ़ेंः

कितने नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया?

11 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया।

इन पर कितना इनाम था?

कुल 68 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

कितने बड़े कमांडर शामिल हैं?

5 टॉप लेवल नक्सली शामिल बताए गए हैं।