वॉशिंगटन। President Donald Trump Latest News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा बयान दिया है। व्हाइट हाउस में जापान के प्रधानमंत्री के साथ बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि अमेरिका फिलहाल ईरान में सेना भेजने की योजना नहीं बना रहा है, लेकिन जरूरत पड़ने पर कड़े कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगा।
President Donald Trump Latest News: ट्रंप ने कहा, “हम दो मिनट में ईरान को खत्म कर सकते हैं। ईरान दुनिया के लिए गंभीर खतरा है।” उन्होंने यह भी दावा किया कि जापान के प्रधानमंत्री उनके इस आकलन से सहमत हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि वैश्विक तेल कीमतों को नियंत्रित रखने के लिए अमेरिका हर जरूरी कदम उठाएगा। उन्होंने यहां तक कहा कि अमेरिका जब चाहे ईरान के खार्ग आइलैंड पर कब्जा कर सकता है।
ट्रंप ने अपने बयान में कहा कि पहले हालात बेहतर थे, अर्थव्यवस्था मजबूत थी और तेल की कीमतें कम थीं, लेकिन ईरान की गतिविधियों को देखते हुए अमेरिका को हस्तक्षेप करना पड़ा। उन्होंने कहा कि भले ही यह कदम कठिन था, लेकिन इससे दुनिया अधिक सुरक्षित होगी। इस दौरान जापान के प्रधानमंत्री ने भी मध्य पूर्व की स्थिति को गंभीर बताते हुए कहा कि वैश्विक सुरक्षा माहौल चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है। उन्होंने ईरान को परमाणु हथियार विकसित करने की अनुमति न देने पर जोर दिया और क्षेत्र में स्थिरता बनाए रखने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग की आवश्यकता बताई। जापानी प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि मौजूदा हालात में मजबूत नेतृत्व की जरूरत है और उन्होंने ट्रंप की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि वे वैश्विक शांति स्थापित करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
On being asked if he had a conversation with Israeli Prime Minister Netanyahu about attacking the oil and gas fields, US President Donald Trump says, “Yeah, I did. I told him, don’t do that. He won’t do that. We didn’t discuss. We’re independent. We get along great. It’s… https://t.co/r6kGguqjXA pic.twitter.com/4GNqmA0DES
— ANI (@ANI) March 19, 2026