राजस्थान: चौराहे पर यातायात प्रबंधन में सहयोग किया मंत्री राठौड़ ने

राजस्थान: चौराहे पर यातायात प्रबंधन में सहयोग किया मंत्री राठौड़ ने

राजस्थान: चौराहे पर यातायात प्रबंधन में सहयोग किया मंत्री राठौड़ ने
Modified Date: February 26, 2026 / 12:13 pm IST
Published Date: February 26, 2026 12:13 pm IST

जयपुर, 26 फरवरी (भाषा) राजस्थान के युवा मामले व खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने बृहस्पतिवार को जयपुर शहर में एक चौराहे पर यातायात पुलिस और स्थानीय युवाओं के साथ मिलकर यातायात प्रबंधन में सहयोग किया।

राठौड़ ने ट्रैफिक पुलिस व स्वयंसेवकों के साथ मिलकर शहर में एक व्यस्त सिग्नल प्वाइंट पर यातायात प्रबंधन में भाग लिया। उन्होंने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।

उन्होंने लोगों को सड़क पर नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि सिर्फ जुर्माने के डर से नियमों का पालन नहीं किया जा सकता। मंत्री ने कहा कि सड़क पर व्यवहार को बेहतर बनाने के लिए जागरुकता जरूरी है।

राठौड़ ने संवाददाताओं से कहा कि नियमों का पालन सिर्फ जुर्माने या चालान के दबाव अथवा डर से नहीं करवाया जा सकता। नियमों का पालन करने के लिए समझ जरूरी है।

यातायात ‘जाम’ को चुनौती बताते हुए उन्होंने कहा कि यातायात नियमों की समझ जरूरी है। उन्होंने सुझाव दिया कि युवाओं में जिम्मेदारी और समझ पैदा करने के लिए हफ्ते में कम से कम एक बार पुलिस के साथ यातायात प्रबंधन में शामिल होना चाहिए।

भाषा पृथ्वी

मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में