राजस्थान: पटवारी 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

राजस्थान: पटवारी 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

राजस्थान: पटवारी 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार
Modified Date: February 24, 2026 / 03:24 pm IST
Published Date: February 24, 2026 3:24 pm IST

जयपुर, 24 फरवरी (भाषा) राजस्थान के कोटपूतली जिले में एक पटवारी को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने मंगलवार को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि कोटपूतली जिले के खोहरी गांव के बानसूर तहसील के पटवारी अतुल को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है।

ब्यूरो के एक बयान के अनुसार परिवादी ने शिकायत दी थी कि उसके स्वयं और अपनी भाभी के नाम से खोहरी गांव में साढ़े पांच बीघा जमीन पिछले माह 22 जनवरी को खरीदी थी और इसकी रजिस्ट्री भी उसी दिन तहसीलदार कार्यालय में करवाई थी।

बयान में कहा गया है कि जमीन का इंतकाल करने के लिये पटवारी अतुल ने परिवादी से 15 हजार रुपए की रिश्वत मांगी।

शिकायत के सत्यापन के बाद ब्यूरो की टीम ने मंगलवार को आरोपी को परिवादी से 15 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच की जा रही है।

भाषा बाकोलिया मनीषा रंजन

रंजन


लेखक के बारे में