राजस्थान: कई जगह बारिश जारी रहने का अनुमान

Ads

राजस्थान: कई जगह बारिश जारी रहने का अनुमान

  •  
  • Publish Date - September 30, 2022 / 02:26 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:46 PM IST

जयपुर, 30 सितंबर (भाषा) राजस्‍थान के अधिकांश इलाकों से दक्षिण पश्चिम मानसून विदा हो चुका है, हालांकि राज्य में कई जगह अभी बारिश जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

मौसम केंद्र जयपुर के प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि जोधपुर संभाग के पूर्वी भागों को छोड़कर पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश स्थानों से मानसून की विदाई हो चुकी है।

इसके अनुसार, पांच अक्टूबर से पूर्वी राजस्थान के कुछ भाग में एक बार फिर बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। पांच से सात अक्टूबर के दौरान भरतपुर, कोटा, उदयपुर एवं जयपुर संभाग के कुछ भाग में गरज के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

आगामी 48 घंटों के दौरान उदयपुर संभाग में एक दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। शेष अधिकांश भाग में मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहेगा। वहीं, जोधपुर और बीकानेर संभाग के अधिकतर स्थानों पर मौसम आगामी एक सप्ताह शुष्क बना रहेगा।

भाषा पृथ्‍वी सुरभि

सुरभि