Rajasthan Road Accident News/Image Credit: X Handle
Rajasthan Road Accident News: जयपुर: राजस्थान के श्रीगंगानगर-बीकानेर नेशनल हाइवे-62 पर एक बड़ा और भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 1 की मौत हो गई और लगभग 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए (Rajasthan Road Accident News) भेजा गया है। इस हादसे के बाद सड़क पर चीख पुकार मच गई।
मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह नेशनल हाइवे-62 पर घना कोहरा छाया हुआ था। कोहरे के कारण कुछ मीटर की दूरी भी साफ दिखाई नहीं दे रही थी। इसी दौरान श्रीगंगानगर की ओर जा रही रोडवेज बस सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस और ट्रक के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। दोनों वाहनों के (Rajasthan Road Accident News) बीच टक्कर इतनी भीषण थी कि, ट्रक चालक की मौत हो गई और बस के चालक-परिचालक समेत 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
Rajasthan Road Accident News: भीषण सड़क हादसे की सूचना मिलते ही सदर थानाधिकारी रामकुमार लेघा पुलिस की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हगीरों की मदद से वाहनों में फंसे घायलों को बाहर निकाला। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए सूरतगढ़ के ट्रॉमा सेंटर व एपेक्स हॉस्पिटल भेजा गया।
Rajasthan Road Accident News: ट्रॉमा सेंटर में चिकित्सकों ने घायल ट्रक चालक कैलाश (30) को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पुलिस ने मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया है। वहीं, हादसे में घायल हुए बस चालक गुरमीत सिंह, परिचालक मनोज और यात्रियों का उपचार जारी है। सदर पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हाईवे से हटवाकर रास्ता साफ करवाया ताकि यातायात सुचारू हो सके।
इन्हे भी पढ़ें:-