राजस्थान: विद्यालय की बस से उतरते समय दरवाजे में फंसा बैग, सात वर्षीय छात्र की मौत

राजस्थान: विद्यालय की बस से उतरते समय दरवाजे में फंसा बैग, सात वर्षीय छात्र की मौत

राजस्थान: विद्यालय की बस से उतरते समय दरवाजे में फंसा बैग, सात वर्षीय छात्र की मौत
Modified Date: July 1, 2026 / 07:44 pm IST
Published Date: July 1, 2026 7:44 pm IST

जयपुर, एक जुलाई (भाषा) राजस्थान में नए शैक्षणिक सत्र के पहले ही दिन बीकानेर जिले के जसरासर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान जसरासर के निवासी शौर्य (सात) के रूप में हुई हैं।

जसरासर थानाधिकारी आलोक सिंह ने बताया कि बुधवार को ग्रीष्मावकाश के बाद पहले दिन शौर्य अपनी बड़ी बहन खुशबू के साथ विद्यालय गया था और दोपहर में छुट्टी होने पर वह विद्यालय की बस में सवार होकर घर के सामने पहुंचा।

सिंह ने बताया कि खुशबू बस से उतर गई और जब शौर्य बस से उतरने लगा तो उसका बैग दरवाजे की कुंडी में फंस गया और इस दौरान चालक ने बस आगे बढ़ा दी।

उन्होंने बताया कि शौर्य करीब 10 से 15 मीटर तक घिसटता चला गया।

सिंह ने बताया कि बस में बैठे अन्य बच्चों के शोर मचाने पर चालक ने वाहन रोका।

थानाधिकारी ने बताया कि हादसे के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया, जो जब्त कर ली गई है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए प्रिंस बिजय सिंह मेमोरियल अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है।

उन्होंने बताया, परिजन की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज करके विस्तृत कार्रवाई की जाएगी।

भाषा बाकोलिया जोहेब

जोहेब


लेखक के बारे में