राजस्थान : नीट पुनर्परीक्षा में नकल के आरोप में गिरफ्तार छात्रा को न्यायिक हिरासत में भेजा गया
राजस्थान : नीट पुनर्परीक्षा में नकल के आरोप में गिरफ्तार छात्रा को न्यायिक हिरासत में भेजा गया
जयपुर, 22 जून (भाषा) चिकित्सा के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए रविवार को दोबारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (नीट) में जयपुर के एक केंद्र में कथित तौर पर मोबाइल फोन से नकल करते पकड़ी गई 22 वर्षीय छात्रा को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि छात्रा की पहचान प्रेम नगर, गुर्जर की थड़ी निवासी हिमांशी तिवाड़ी के रूप में हुई है। उसे रविवार को परीक्षा केंद्र पर पकड़े जाने के बाद सोमवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
घटना बिंदायका क्षेत्र के एक परीक्षा केंद्र की है, जहां छात्रा को परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग करते पाया गया। पर्यवेक्षकों को उसकी गतिविधियों पर संदेह हुआ और तलाशी लेने पर मोबाइल फोन उसके कपड़ों के भीतर छिपा हुआ मिला।
पुलिस पूछताछ में छात्रा ने बताया कि वह परीक्षा के दौरान कृत्रिम बुद्धिमत्ता की मदद से सवालों के जवाब खोजने के लिए मोबाइल लेकर आई थी।
अधिकारियों ने बताया कि मोबाइल फोन जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। परीक्षा समाप्त होने से करीब 15 मिनट पहले छात्रा के पास मिले मोबाइल में नीट के प्रश्नपत्र की तस्वीरें भी मिली हैं। परीक्षा केंद्र के आस-पास जैमर सक्रिय होने के कारण वह तस्वीरें और अन्य जानकारी बाहर नहीं भेज सकी।
प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि प्रवेश के समय मेटल डिटेक्टर ने दो बार अलर्ट दिया था, लेकिन छात्रा ने सुरक्षाकर्मियों को गुमराह कर दिया और उसे प्रवेश मिल गया।
अधिकारी परीक्षा केंद्र के अधीक्षक और परीक्षा पर्यवेक्षकों से भी पूछताछ कर रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि सुरक्षा जांच के बावजूद मोबाइल फोन अंदर कैसे ले जाया गया।
पुलिस ने कहा कि आगे की कार्रवाई फॉरेंसिक रिपोर्ट पर निर्भर करेगी। यदि कदाचार साबित होता है तो छात्रा को संबंधित प्रावधानों के तहत पांच साल तक की सजा और 10 लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है।
भाषा बाकोलिया
धीरज
धीरज
लेखक के बारे में
Web Title: राजस्थान : नीट पुनर्परीक्षा में नकल के आरोप में गिरफ्तार छात्रा को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:59 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 amस्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू
30 Sept 2026 | 5:24 pmसत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक
30 Sept 2026 | 5:23 pmजम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
30 Sept 2026 | 5:21 pm