राजस्थान: बिना उत्तर पुस्तिका जांचे अंक देने के आरोप में अध्यापिका निलंबित
राजस्थान: बिना उत्तर पुस्तिका जांचे अंक देने के आरोप में अध्यापिका निलंबित
जयपुर, 29 अक्टूबर (भाषा) शिक्षा विभाग ने उत्तर पुस्तिका जांचें बिना ही नमाफिक अंक देने के आरोप में एक अध्यापिका को निलंबित किया है।
संयुक्त निदेशक (स्कूल शिक्षा) की ओर से इस बारे में एक आदेश जारी किया गया।
विभाग की ओर से जारी एक बयान के अनुसार माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा की विज्ञान विषय की परीक्षा में कॉपियों की बिना जांच किए परीक्षक द्वारा मन माफिक नंबर देने के मामले में वरिष्ठ अध्यापिका निमिषा रानी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वह महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, भगवान गंज (अजमेर) में कार्यरत थीं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार निमिषा रानी ने माध्यमिक परीक्षा 2024 में विज्ञान विषय की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन नहीं कर केवल योग में अंक प्रदान किया जो कि गंभीर लापरवाही है।
बयान के अनुसार शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के निर्देश पर अध्यापिका के खिलाफ विभागीय जांच शुरू करते हुए इन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
भाषा पृथ्वी शोभना
शोभना

Facebook


