राजस्थान: हजारों लोगों ने नशे के खिलाफ अभियान में उपवास का संकल्प किया

राजस्थान: हजारों लोगों ने नशे के खिलाफ अभियान में उपवास का संकल्प किया

राजस्थान: हजारों लोगों ने नशे के खिलाफ अभियान में उपवास का संकल्प किया
Modified Date: September 29, 2026 / 02:44 pm IST
Published Date: September 29, 2026 2:44 pm IST

जयपुर, 29 सितंबर (भाषा) नशे के खिलाफ मुहिम के तहत हजारों लोगों ने उपवास रखने के लिए आनलाइन संकल्प लिया। आयोजकों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

इस कार्यक्रम का आयोजन नशे के खिलाफ सामाजिक आंदोलन चला रहे गैर सरकारी संगठन ‘लोकसंकल्प’ ने किया था। इसके तहत सोमवार को भगत सिंह जयंती पर नशे के खिलाफ ‘इंकलाब’ का आह्वान करते हुए लोगों से एक दिन सपरिवार उपवास रखने की अपील की गई।

लोकसंकल्प के संयोजक प्रोफेसर श्यामसुंदर ज्याणी ने एक बयान में कहा कि 4902 परिवारों के 16,992 लोगों ने उपवास रखने के लिए आनलाइन पंजीकरण किया। उन्होंने कहा कि ये परिवार भारत सहित पांच देशों से और देश के 15 राज्यों से हैं।

उन्होंने बताया कि लोक संकल्प अभियान की शुरुआत पांच सितंबर- शिक्षक दिवस से हुई। अभियान का अगला महत्वपूर्ण पड़ाव दो अक्टूबर को गांधी जयंती पर होगा तथा नशे के खिलाफ सामूहिक उपवास सभाओं के साथ दीर्घकालीन सामुदायिक कार्यक्रमों को आगे बढ़ाया जाएगा।

भाषा पृथ्वी मनीषा राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में