राजस्थान : ‘मस्कुलोस्केलेटल ऑन्कोलॉजी’ पर तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी शुरू

राजस्थान : 'मस्कुलोस्केलेटल ऑन्कोलॉजी' पर तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी शुरू

राजस्थान : ‘मस्कुलोस्केलेटल ऑन्कोलॉजी’ पर तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी शुरू
Modified Date: March 6, 2026 / 10:07 pm IST
Published Date: March 6, 2026 10:07 pm IST

जयपुर, छह मार्च (भाषा) ‘मस्कुलोस्केलेटल ऑन्कोलॉजी’ पर तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी शुक्रवार को राजस्थान की राजधानी जयपुर में शुरू हो गई, जिसमें कई देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।

इस संगोष्ठी का आयोजन भगवान महावीर कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर तथा इंडियन मस्कुलोस्केलेटल ऑन्कोलॉजी सोसाइटी ने किया है। आयोजकों ने बताया कि संगोष्ठी के पहले दिन पैथोलॉजी सहित विभिन्न विषयों पर कार्यशाला हुईं।

विषय के विशेषज्ञों ने अस्थित कैंसर के सही निदान व उपचार से जुड़े पहलुओं पर चर्चा की।

इसमें आयोजन से जुड़े डॉ. प्रवीण गुप्ता ने कहा कि पहले दिन हुए विभिन्न सत्रों में 40 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने पत्र वाचन किया तथा परिचर्चा में भाग लिया। इसमें चिकित्सा विद्यार्थियों के साथ-साथ विषय के विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं।

भाषा

पृथ्वी रवि कांत


लेखक के बारे में