राजस्थान: करौली जिले में परिवार के सदस्यों ने जहर खाया, तीन लोगों की मौत

राजस्थान: करौली जिले में परिवार के सदस्यों ने जहर खाया, तीन लोगों की मौत

राजस्थान: करौली जिले में परिवार के सदस्यों ने जहर खाया, तीन लोगों की मौत
Modified Date: July 20, 2026 / 07:55 pm IST
Published Date: July 20, 2026 7:55 pm IST

जयपुर, 20 जुलाई (भाषा) राजस्थान के करौली जिले में सोमवार को एक परिवार के चार सदस्यों ने कथित तौर पर जहर पी लिया, जिससे तीन सदस्यों की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना जिले के बलोती गांव में हुई।

पुलिस के अनुसार, राम दयाल (47), उनकी पत्नी राज बाई (45) और उनके दो बेटों लक्ष्मी नारायण (25) व विजयराज (23) ने अपने घर में कथित तौर पर जहर पी लिया।

पुलिस ने बताया कि पड़ोसी समय रहते उन्हें पास के अस्पताल ले गए।

पुलिस ने बताया, ‘‘राम दयाल, राज बाई और लक्ष्मी नारायण की मौत हो गई जबकि विजयराज का जयपुर के एसएमएस अस्पताल में इलाज जारी है।’’

पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में पता चला कि विजयराज की लंबे समय से चली आ रही बीमारी के कारण परिवार मानसिक तनाव में था।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

भाषा पृथ्वी जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में