राजस्थान: अलवर में मोहपाश और ब्लैकमेलिंग गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत तीन लोग गिरफ्तार

राजस्थान: अलवर में मोहपाश और ब्लैकमेलिंग गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत तीन लोग गिरफ्तार

राजस्थान: अलवर में मोहपाश और ब्लैकमेलिंग गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत तीन लोग गिरफ्तार
Modified Date: October 24, 2025 / 06:20 pm IST
Published Date: October 24, 2025 6:20 pm IST

जयपुर, 24 अक्टूबर (भाषा) राजस्थान के अलवर जिले में पुलिस ने मोहपाश और ब्लैकमेलिंग गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि शिवाजी पार्क थाना पुलिस ने अपहरण कर अश्लील वीडियो-तस्वीरें खींचकर दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर 30 लाख रुपए की फिरौती मांगने के आरोप में एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि यह गिरोह पहले भी कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। चौधरी ने बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि कि 22 अक्टूबर को महिला आरोपी शहरुना ने उसे इलाज के बहाने अपने निवास पर बुलाया और जैसे ही वह महिला के बताए पते पर पहुंचा, वहां उसे आरोपी वसीम खान उर्फ मूसा और प्रियांशु चौधरी उर्फ गोधू ने जबरन बंधक बना लिया।

शिकायकर्ता ने शिकायत में आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसकी पिटाई की और उसके कपड़े फाड़ दिए।

शिकायतकर्ता के मुताबिक, आरोपियों ने महिला के साथ उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें खींचीं और वीडियो बना लिए।

पुलिस ने बताया कि इस कृत्य के बाद आरोपियों ने शिकायतकर्ता को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और धमकी दी कि अगर उन्हें 30 लाख नहीं दिए गए तो वे उसे दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसा देंगे।

शिकायतकर्ता ने शिकायत में बताया कि इस दौरान आरोपियों ने उसका सामान और कुछ रुपये भी छीन लिए। पुलिस ने मामले में आरोपी वसीम खान, प्रियांशु चौधरी और शहरुना को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी प्रियांशु चौधरी का लंबा आपराधिक रिकॉर्ड है। भाषा पृथ्वी जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में