राजस्थान : भाई को बचाने के लिए तालाब में कूदीं तीन बहनें, चारों की डूबने से मौत

राजस्थान : भाई को बचाने के लिए तालाब में कूदीं तीन बहनें, चारों की डूबने से मौत

राजस्थान : भाई को बचाने के लिए तालाब में कूदीं तीन बहनें, चारों की डूबने से मौत
Modified Date: August 30, 2026 / 05:39 pm IST
Published Date: August 30, 2026 5:39 pm IST

जयपुर, 30 अगस्त (भाषा) राजस्थान के धौलपुर जिले में रविवार तड़के एक तालाब में भाई को डूबने से बचाने के प्रयास में उसकी तीन बहनें भी गहरे पानी में डूब गईं। इस हादसे में चारों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह हादसा बिरजा गांव के पास स्थित हीरामन कुंड तालाब में हुआ।

पुलिस ने बताया कि रवि (21) शनिवार रात अपनी बहनों मनोरमा (22), बोटो (25) और चचेरी बहन कल्लो (18) के साथ मेले में शामिल होने के बाद हीरामन बाबा मंदिर आया था।

रविवार तड़के चारों तालाब पर पहुंचे। इसी दौरान रवि नहाने के लिए पानी में उतरा, लेकिन गहरे पानी में चले जाने के कारण वह डूबने लगा।

पुलिस के मुताबिक, भाई को डूबता देख उसकी तीनों बहनें उसे बचाने के लिए तालाब में कूद गईं, लेकिन वे भी गहरे पानी में डूब गईं।

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने तत्काल बचाव अभियान शुरू किया। ग्रामीणों ने तालाब से तीनों बहनों के शव बाहर निकाल लिए, जबकि रवि का शव कुछ घंटे बाद बरामद किया गया।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

भाषा

बाकोलिया रवि कांत


लेखक के बारे में