राजस्थान: कमरे में आग लगने से दो भाई जिंदा जले, एक व्यक्ति घायल

Ads

राजस्थान: कमरे में आग लगने से दो भाई जिंदा जले, एक व्यक्ति घायल

  •  
  • Publish Date - October 26, 2025 / 11:29 PM IST,
    Updated On - October 26, 2025 / 11:29 PM IST

जयपुर, 26 अक्टूबर (भाषा) राजस्थान के बाड़मेर जिले में एक कमरे में आग लगने से दो भाई जिंदा जल गए जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, यह हादसा रविवार तड़के भाड़खा गांव में जस्तानियों की ढाणी में हुआ।

पुलिस ने बताया कि जसराज (21) अपने चचेरे भाइयों अरुण (19) और राजूराम (12) के साथ एक कमरे में सो रहा था।

पुलिस के मुताबिक, रात के समय कमरे में रहस्यमय परिस्थितियों में आग लग गई, जिससे अरुण और राजूराम की मौके पर ही मौत हो गई जबकि जसराज गंभीर रूप से झुलस गया।

पुलिस ने बताया कि घायल को जोधपुर के सरकारी अस्पताल स्थानांतरित कर दिया गया।

भाषा पृथ्वी जितेंद्र

जितेंद्र