राजस्थान: बीकानेर में ट्रक ने ट्रैक्टर और कार को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत

राजस्थान: बीकानेर में ट्रक ने ट्रैक्टर और कार को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत

राजस्थान: बीकानेर में ट्रक ने ट्रैक्टर और कार को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत
Modified Date: September 17, 2026 / 02:24 pm IST
Published Date: September 17, 2026 2:24 pm IST

जयपुर, 17 सितंबर (भाषा) राजस्थान के बीकानेर जिले में बुधवार देर रात एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, बीकानेर-श्रीडूंगरगढ़ मार्ग पर सिजराल होटल के पास देर रात करीब दो बजे एक ट्रक ने पहले ट्रैक्टर को टक्कर मारी और फिर एक कार से जा टकराया।

श्रीडूंगरगढ़ थाना प्रभारी कश्यप सिंह राघव ने बताया कि मृतकों की पहचान चूरू जिले के साहवा निवासी निशा (18) और विकास (13) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि हादसे में कार सवार निशा का भाई कपिल कुमार कस्वां (22) और उनकी मां राजबाला (40) घायल हो गईं।

अधिकारी ने बताया कि ये सभी रामदेवरा दर्शन के लिए जा रहे थे और विकास परिवार का परिचित था।

पुलिस के अनुसार, ट्रैक्टर सवार हनुमानगढ़ जिले के भादरा निवासी सतवीर (22) और वाहन चालक सुनील (20) भी हादसे में घायल हुए हैं।

थानाधिकारी ने बताया कि टक्कर में कार का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

उन्होंने बताया कि सूचना पाकर एंबुलेंस और पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा घायलों को श्रीडूंगरगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

भाषा बाकोलिया मनीषा जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में