राजस्थान: रिश्वत मामले में में दो शिक्षक गिरफ्तार
राजस्थान: रिश्वत मामले में में दो शिक्षक गिरफ्तार
जयपुर, 22 मई (भाषा) भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने शुक्रवार को टोंक में एक विश्वविद्यालय के दो शिक्षकों को छात्र से कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों के अनुसार इस प्रकरण में डॉ. के.एन. मोदी विश्वविद्यालय (निवाई) में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मीनू गंगल व सहायक प्रोफेसर रमेश चन्द मीणा को गिरफ्तार किया गया है।
ब्यूरो के बयान के अनुसार परिवादी ने शिकायत दी थी कि वह इस निजी विश्वविद्यालय में बीएड का दो वर्षीय पाठ्यक्रम कर रहा है।
उसने आरोप लगाया कि आरोपी डॉ. मीनू गंगल व रमेश चन्द मीणा ने उसकी अनुपस्थिति को सही करने व मुख्य परीक्षा में बैठाने तथा प्रवेश पत्र देने के एवज में उससे 23,000 रूपये बतौर रिश्वत मांगे।
ब्यूरो की टीम ने शिकायत का सत्यापन किया। शुक्रवार को टीम ने जाल बिछाया और इस दौरान आरोपी गंगल ने अपने कार्यालय में परिवादी से रिश्वत राशि अपने सहयोगी व दूसरे आरोपी मीणा को दिलाई। टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे जांच की जा रही है।
भाषा पृथ्वी मनीषा वैभव
वैभव

Facebook


