राजस्थान: राजलावता गांव में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

राजस्थान: राजलावता गांव में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

राजस्थान: राजलावता गांव में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत
Modified Date: September 23, 2023 / 07:12 pm IST
Published Date: September 23, 2023 7:12 pm IST

कोटा, 23 सितंबर (भाषा) राजस्थान के कोटा जिले के राजलावता गांव में एक ट्रैक्टर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना में मारे गए दोनों युवकों की पहचान जीतू धाकड़ (20) और शिंटू धाकड़ (21) के रूप में हुई है, उन्होंने कहा कि दोनों चचेरे भाई थे और राजलावता गांव के निवासी थे।

नैनवां पुलिस थाने के प्रभारी सुभाष कटारा ने बताया कि दोनों शुक्रवार को पास के गांव के अपने दोस्त सांवरिया (21) को मोटरसाइकिल से उसके घर छोड़ने जा रहे थे, तभी रात करीब नौ बजे एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया और तीनों को नैनवां के अस्पताल ले जाया गया, जहां जीतू और शिंटू को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल सांवरिया को जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भेज दिया गया है ।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव उनके परिजनों को सौंप दिये और ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

भाषा रंजन रंजन पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में