राजस्थान : ट्रेन की चपेट में आकर महिला की मौत, पति ने आत्महत्या की

Ads

राजस्थान : ट्रेन की चपेट में आकर महिला की मौत, पति ने आत्महत्या की

  •  
  • Publish Date - July 19, 2024 / 11:28 PM IST,
    Updated On - July 19, 2024 / 11:28 PM IST

जयपुर, 19 जुलाई (भाषा) राजस्थान के चूरू जिले के राजलदेसर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को घर से निकली एक महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पत्नी की मौत की सूचना मिलने के बाद पति ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

थाना प्रभारी गीता रानी ने बताया कि वार्ड 23 निवासी बाबूलाल रेगर (50) का उसकी पत्नी संतोष रेगर (43) से किसी बात को लेकर मनमुटाव हो गया था जिसके बाद दोनों घर से निकल गये। महिला घर के पास राजलदेसर के रेलवे प्लेटफॉर्म के पास पहुंच गई जहां किसी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।

थाना प्रभारी ने बताया कि कुछ देर बाद जब बाबूलाल रेगर को पत्नी की मौत की सूचना मिली तो वह भी बीकानेर-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन के आगे कूद गए जिससे उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये है।

भाषा कुंज आशीष

आशीष