राजस्थान: सड़क हादसे में एक युवक की मौत

Ads

राजस्थान: सड़क हादसे में एक युवक की मौत

  •  
  • Publish Date - February 20, 2026 / 07:24 PM IST,
    Updated On - February 20, 2026 / 07:24 PM IST

जयपुर, 20 फरवरी (भाषा) राजस्थान के जयपुर में तेज रफ्तार एक ‘एसयूवी’ अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई, जिससे एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात यह हादसा उस समय हुआ, जब दो युवक वाहन से दादी का फाटक से मुरलीपुरा की ओर जा रहे थे।

पुलिस के मुताबिक, तभी गाड़ी अनियंत्रित होकर रोड डिवाइडर से टकरा गई और

रेलिंग से निकला लोहे का सरिया गाड़ी की विंडशील्ड को चीरता हुआ चालक आनंद सिंह के सीने में जा घुसा।

पुलिस ने बताया कि आनंद सिंह के शव को निकालने के लिए लोहे के सरिए को कटर से काटा गया।

पुलिस के मुताबिक, हादसे में चालक के बगल में बैठे शक्ति प्रताप को ज्यादा चोट नहीं आई।

भाषा पृथ्वी जितेंद्र

जितेंद्र