राजस्थान के करौली में हुई सबसे अधिक बारिश : मौसम केंद्र

राजस्थान के करौली में हुई सबसे अधिक बारिश : मौसम केंद्र

राजस्थान के करौली में हुई सबसे अधिक बारिश : मौसम केंद्र
Modified Date: July 31, 2024 / 04:03 pm IST
Published Date: July 31, 2024 4:03 pm IST

जयपुर, 31 जुलाई (भाषा) मानसून की सक्रियता के चलते राजस्थान में बारिश का दौर जारी है जहां बीते चौबीस घंटे में करौली में सबसे अधिक बारिश हुई है।

मौसम केंद्र (जयपुर) के अनुसार बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में पश्चिमी राजस्थान में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा तथा पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं पर भारी वर्षा हुई।

उसके अनुसार इस दौरान करौली में सबसे अधिक 80 मिलीमीटर वर्षा हुई। पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर के गडरा रोड में 32.5 मिलीमीटर बारिश हुई।

इस दौरान राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री गंगानगर में दर्ज किया गया।

भाषा

पृथ्वी पारुल राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में