राजदीप गोआला ने असम विधानसभा से इस्तीफा दिया

Ads

राजदीप गोआला ने असम विधानसभा से इस्तीफा दिया

  •  
  • Publish Date - December 30, 2020 / 11:30 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:33 PM IST

गुवाहाटी, 30 दिसंबर (भाषा) कांग्रेस से निष्कासित विधायक राजदीप गोआला ने असम विधानसभा से इस्तीफा दे दिया है। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने दी। वह मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए थे।

गोस्वामी ने कहा कि गोआला ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया और इसे तुरंत प्रभाव से स्वीकार कर लिया गया।

असम की 126 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के अब 20 विधायक हैं।

कछार जिले में लखीमपुर क्षेत्र से विधायक गोआला को कांग्रेस ने इस वर्ष अक्टूबर में छह वर्षों के लिए ‘‘पार्टी विरोधी गतिविधियों’’ के आरोप में निष्कासित कर दिया था।

गोआला मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व मंत्री अजंता नियोग और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट के पूर्व विधायक बनेंद्र मुशहरी के साथ सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गए।

भाषा नीरज नीरज दिलीप

दिलीप