रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि नक्सलियों से निपटने के लिए एक अलग से ब्लैक पैंथर फोर्स का गठन किया गया है, इसमें बस्तर के ही युवाओं की भर्ती हुई है। ये फोर्स जल्द ही नक्सलियों से मुकाबला करेगी।
छत्तीसगढ़ प्रवास पर आए राजनाथ ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि नक्सलियों की ताकत घटी है, इसलिए वे कायरतापूर्ण कार्रवाई कर रहे हैं। वे डिप्रेशन में हैं, इसलिए छिपकर वार कर रहे हैं। उन्होंने नक्सल धमाके में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि नक्सलवाद तेजी से देश से सिमट रहा है।
यह भी पढ़ें : पुतिन से मिले पीएम मोदी, कहा- भारत के साथ रहा है अटूट रिश्ता
उन्होंने कहा कि नक्सलियों ने यहां से अवैध तरीके से करोड़ों रुपए कमाए हैं। उनका दूसरे देशों में भी पैसा है। नक्सली नेताओं की अवैध संपत्ति है। इन अवैध संपत्ति को जब्त करने कीकार्रवाई जल्द ही की जाएगी
उन्होंने कहा कि माओवादी या नक्सली विकास विरोधी है। नक्सल प्रभावित जिलों का तेजी से विकास हो रहा है। आज की समीक्षा बैठक के बारे में उन्होंने बताया कि नक्सल प्रभावित 35 जिलों में और तेजी से कैसे विकास हो, इन 3 घण्टे में इस पर चर्चा हुई है ।
वेब डेस्क, IBC24